फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: पटवारी को थप्पड़ मारने वाली महिला पर मामला दर्ज, रिश्वत लेने और काम न करने का लगाया था आरोप

Thu, 18 Sep 2025 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील कार्यालय में एक महिला द्वारा पटवारी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। महिला ने पटवारी के साथ झूमाझटकी भी की थी। बुधवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हैदर गांव की रहने वाली लक्ष्मी अहिरवार ने बताया कि पटवारी राजेश ने बटांकन, सीमांकन और पीएम किसान सम्मान निधि योजना में नाम जोड़ने के लिए 2 हजार रुपए लिए थे। पैसे लेने के बाद भी उन्होंने काम नहीं किया।

परेशान होकर लक्ष्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर पटवारी की शिकायत दर्ज कराई। पटवारी ने उन्हें तहसील कार्यालय बुलाया। वहां पटवारी ने महिला का फ़ोन छीन लिया और सीएम हेल्पलाइन की शिकायत खुद ही काट दी। इस घटना के बाद पटवारियों ने थाने पहुंच कर पटवारी को थप्पड़ मारने वाली महिला पर मामला दर्ज करवा दिया है। वहीं महिला ने भी कलेक्टर से पटवारी की शिकायत की है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच कर दी है।

ये भी पढ़ें- बड़वारा पहुंचे सीएम यादव ने दी 234 करोड़ की सौगात, बहनों से किया वादा दोहराया; कांग्रेस पर निशाना

लक्ष्मी अहिरवार ने बताया कि जब उन्होंने बार-बार संपर्क किया और काम नहीं हुआ, तो उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर पटवारी की शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद मंगलवार को पटवारी ने उन्हें तहसील कार्यालय बुलाया। वहां पहुंचने पर पटवारी ने महिला का फोन छीन लिया और सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत खुद ही हटा दी। फोन छीने जाने के बाद महिला और पटवारी के बीच बहस हुई, जिसके दौरान लक्ष्मी अहिरवार ने पटवारी को थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो में रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पटवारी राजेश बरया ने इस घटना की शिकायत ईसागढ़ थाना में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मी अहिरवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पटवारी का कहना है कि महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने के अलावा झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें