फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: नगर परिषद जैतहरी में लोकायुक्त की दबिश, निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर की जांच

Tue, 05 May 2026 08:13 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

अनूपपुर नगर परिषद जैतहरी में मंगलवार को लोकायुक्त रीवा की टीम ने निर्माण कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार दोपहर करीब 12 बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और लगभग एक घंटे तक दस्तावेजों की जांच के साथ अधिकारियों से पूछताछ की। इस दौरान कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी रही। लोकायुक्त टीम ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए और नगर परिषद सीएमओ भूपेंद्र सिंह का बयान दर्ज किया। डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि निर्माण कार्यों में नियमों के उल्लंघन और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जांच में तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें:  बाघिन N6 ने दिए चार शावकों को दिए जन्म, टाइगर रिजर्व में बढ़ी संख्या; वन विभाग में भी खुशी वहीं सीएमओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत निर्माण कार्य का ठेका शिव महिमा कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। कंपनी को कई बार निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन कार्य अधूरा रहने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नगर परिषद ने ठेका फर्म की करीब 10 लाख रुपये की अमानत राशि जब्त कर ली। सीएमओ के अनुसार, कंपनी ने इसी कार्रवाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कंस्ट्रक्शन कंपनी का आरोप है कि अमानत राशि बिना नियम और पूर्व सूचना के जब्त की गई। मामले में लोकायुक्त टीम आवश्यक दस्तावेज और बयान लेकर लौट गई है। इस दौरान वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद जयप्रकाश अग्रवाल सहित नगर परिषद उपाध्यक्ष ने भी मौके पर कार्य में हो रही अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त डीएसपी से शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें