फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: रक्षाबंधन पर बनाई आपत्तिजनक रील से मचा बवाल, थाना घेरने के बाद हुई FIR, बताया आस्था पर हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Updated Tue, 12 Aug 2025 02:51 PM IST

रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार को लेकर सुसनेर के दो युवकों द्वारा बनाई गई आपत्तिजनक सोशल मीडिया रील से शहर में तनाव फैल गया। रील में हिंदू बहनों पर की गई अभद्र टिप्पणी से हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई और इसे हिंदू आस्था का अपमान बताया।

सोमवार को हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी विक्रमसिंह सिसोदिया अपने साथियों के साथ सुसनेर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया गया कि सुसनेर निवासी आवेश अली पिता कला शाह और अजाज पिता नन्ना खां पठान ने @aayu_x11 नामक इंस्टाग्राम आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की, जिससे हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक भेजी वनस्टॉप सेंटर प्रभारी की शिकायत, युवती ने लिखा- जीवन नर्क बना दिया

पुलिस ने दर्ज किया मामला
थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में इंस्टाग्राम आईडी की URL, पोस्ट की फोटोकॉपी और वीडियो की पेनड्राइव साक्ष्य के रूप में सौंपी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

थाने में तनाव, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
प्रदर्शन के दौरान थाने परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया, जिसे देखते हुए एसडीओपी और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी और शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना परिसर में हंगामा करते लोग   थाना परिसर में हंगामा करते लोग  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें