फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आगर-मालवा में एमडी ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 81.25 ग्राम माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 11:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 81.25 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। प्रारंभिक जांच में इस तस्करी के तार राजस्थान के कुख्यात दुधालिया क्षेत्र से जुड़े पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जिले में सक्रिय यह नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर संगठित रूप से संचालित हो रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि 8-9 फरवरी की मध्यरात्रि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक बाइक से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स लेकर क्षेत्र में सप्लाई के लिए आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया और कानड़ रोड स्थित सुखेड़ी जलाशय के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 81.25 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक बाइक एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अरबाज पिता सरफराज खान और कादर पिता सलाउद्दीन खान, निवासी बटावदा, थाना कानड़ के रूप में हुई। लिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे राजस्थान के दुधालिया निवासी अयान लाला से एमडी ड्रग्स लेकर आते थे और स्थानीय स्तर पर महज 2 से 3 घंटे में ही नशे का सामान खपा दिया जाता था। यह पूरी प्रक्रिया सुनियोजित तरीके से की जाती थी, ताकि पुलिस की निगरानी से बचा जा सके।

आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अरबाज के खिलाफ इंदौर में पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है और वह एक माह पूर्व ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था। सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में सक्रिय थे और इनके माध्यम से जिले में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेला जा रहा था। कार्रवाई के बाद एक बार फिर राजस्थान के दुधालिया और घाटाखेड़ी क्षेत्र चर्चा में आ गए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में आगर पुलिस ने घाटाखेड़ी क्षेत्र में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। अब इस नये मामले में दुधालिया निवासी एक और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क केवल सप्लायर और डीलर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे स्थानीय स्तर पर सक्रिय सहयोगी, संरक्षणदाता और आर्थिक मददगार भी शामिल हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम से गूंजी बेटियों को बचाने की पुकार, एपस्टीन फाइल्स के खुलासे पर जानिए क्या बोले शास्त्री

सफेदपोश चेहरों पर शिकंजा कसने की तैयारी
पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई से ड्रग्स तस्करों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले सफेदपोशों और नेटवर्क से जुड़े मुखबिरों में भी खलबली मची हुई है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार कई प्रभावशाली चेहरे पुलिस की रडार पर आ चुके हैं, जिनकी गतिविधियों और संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में इस पूरे नेटवर्क को लेकर बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
आगर-मालवा पुलिस अधीक्षक, विनोद कुमार सिंह ने बताया किअवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री, संग्रहण और परिवहन पर जिले में पूरी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा। तस्करों और उनके संरक्षणदाताओं के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी। ऑनलाइन माध्यमों से जुड़े मामलों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें