फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: मामूली बाइक टक्कर का विवाद बढ़ा, थाने के बाहर भीड़ ने युवक को पीटा, चार पर केस दर्ज

Thu, 25 Dec 2025 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद गुरुवार शाम आगर शहर के रातड़िया तालाब क्षेत्र में देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा, जहां हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए। थाने के बाहर मौजूद भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फरियादी कालूसिंह यादव अपनी मोटरसाइकिल के साथ सड़क किनारे खड़े थे। उनके साथ मोटरसाइकिल पर एक बालिका भी बैठी थी। इसी दौरान पीछे से आई एक अन्य बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे नीचे गिर पड़े। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान न केवल कालूसिंह यादव के साथ, बल्कि मोटरसाइकिल पर बैठी बालिका और एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई।

ये भी पढ़ें- AI ने छीनी नौकरी तो बन गया चोर, 'बंटी-बबली' स्टाइल में की 16 लाख की लूट

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े युवा और कुछ भाजपा नेता थाने पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने की बात सामने आई, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने कुछ युवकों के साथ मारपीट कर दी। यह पूरी घटना थाने के बाहर हुई, जहां उस समय पुलिस बल भी मौजूद था, बावजूद इसके कुछ देर के लिए स्थिति बेकाबू हो गई।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित किया। युवकों से मारपीट के दौरान थाने के बाहर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें