फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa: इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बंगलामुखी के एक समय में पांच से छह लोग कर सकेंगे दर्शन,ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Sat, 28 Sep 2024 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को देखते हुए एक समय में 5 से 6 व्यक्ति के दर्शन की व्यवस्था रहेगी। यह निर्णय शनिवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मां बगुलामुखी मंदिर में प्रबुद्ध जन एवं पुजारीगण के साथ आयोजित बैठक में लिया गया।

बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर में होने वाले आयोजनों को लेकर चर्चा करते हुए, मंदिर समिति के सदस्यो से सुझाव मांगे गए तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, हवन पूजन की बुकिंग के लिए ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन की व्यवस्था भी इस वर्ष से प्रारंभ की जाएगी, इसके लिए गूगल लिंक उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे आसानी से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी, कलेक्टर ने नवरात्रि पर्व के दौरान मां बगलामुखी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन, पेयजल, वाहन पार्किंग सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए की नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु राजस्व व पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

उक्त बैठक के दौरान आगर मालवा जिले के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमारसिंह,अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, एसडीएम सुसनेर मिलिंद ढोके, एसडीओपी सुसनेर, सीएमओ नलखेड़ा, तहसीलदार नलखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय सोनी, जनप्रतिनिधि पवन बेदिया, पीरुलाल कलसिया, प्रवेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्षद गण व पत्रकार बंधु उपस्थित थे।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें