यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के 2022 तक सभी को आवास देने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यूपी के ग्रामीण इलाकों में 48 लाख लोग ऐसे हैं, जिनके पास अपना आवास नहीं है। शहरी क्षेत्र में भी एक बड़ी आबादी के पास अपना आवास नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कदम आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण इलाकों में 10 लाख आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।