फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तीन मिनट में दो लड़कियों ने पार कर दी स्कूटी, सीसीटीवी में दर्ज हो गई करतूत

Mon, 04 Dec 2017 12:10 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ लखनऊ

लखनऊ के हजरतगंज के हबीबुल्ला स्टेट से शनिवार देर शाम महज तीन मिनट में ही दो युवतियों ने स्कूटी उड़ा दी। दोनों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर युवतियों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद शाही ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

पारा के आरडीएसओ दीपनगर निवासी मिथिलेश ओझा अपनी स्कूटी से हलवासिया मार्केट स्थित हबीबुल्ला स्टेट के कैरीटेज कैफे पहुंची। शाम करीब 5.25 बजे स्कूटी गेट के सामने खड़ी की और अंदर चली गईं। एक मिनट बाद दो युवती कैफे से बाहर आई और मौका देखते ही स्कूटी लेकर गायब हो गई। एक युवती की गोद में मासूम भी था। मिथिलेश ने बताया कि वह सात बजे बाहर निकली तो स्कूटी नहीं थी। तलाश के बाद वह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने भी स्कूटी की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें