यूपी में फिलहाल 26 जून तक मानसून के दस्तक की उम्मीद नहीं है। बांदा लगातार तीसरे दिन देशभर में सबसे गर्म रहा। वहीं राजधानी लखनऊ में भी 21 जून के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है। तराई में भी लू जैसे हालात हैं। 21 जून के लिए प्रदेश के 31 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।