हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज की ओर से आयोजित राष्ट्र स्तरीय चिंतन कार्यशाला में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी अनीस अंसारी ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर तबकों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा, कौशल विकास और जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम हैं। साथ ही उन्होंने सामाजिक समरसता, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को भी महत्वपूर्ण बताया।