सिविल अस्पताल में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की ओर से हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए हाजियों को अलग-अलग काउंटर पर जाकर जांच करवानी पड़ रही है। एक जगह पर कैंप न लगे होने की वजह से हाजियों को भटकना पड़ रहा है। आम मरीजों के साथ ही हाजियों की भी लाइन एक ही काउंटर पर लगी है।