रामदास खेड़ा पुलिया, अलीनगर सुनहरा नियर हनुमान मंदिर गांव के मुख्य मार्ग पर एक महीने से गिरा बिजली का खंभा पेड़ से लटका हुआ है जो बारिश के समय बहुत घातक है। स्थानीय लोगों के साथ साथ 30 मीटर की दूर स्थित प्राइमरी स्कूल के बच्चे गिरे हुए खंभे के नीचे से निकलते है। आबादी के बीच बिजली का खंभा गिरा हुआ है। विभाग सुध नहीं ले रहा है। जान माल के नुकसान का डर छाया हुआ है। इसकी सूचना बहुत पहले ही स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को दे दियाहै लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से तुरंत इस पर कार्रवाई कर इसे बदलने की मांग की है।