फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यूपी के 45 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तापमान में 5 से 6 डिग्री गिरावट के आसार

मौसम विभाग ने 11 जून के लिए उत्तर प्रदेश के लगभग 45 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के करीब 50 जिलों में बूंदाबांदी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 और 12 जून को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें