राजधानी लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में यूपी हैंडबॉल लीग का रोमांचक आयोजन जारी है। काशी किंग्स और मथुरा ब्रिज स्टार्स के बीच चल रहे मुकाबले में ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और तेजतर्रार खेल का प्रदर्शन करते हुए अंकों के लिए कड़ा संघर्ष किया। दर्शकों ने कोर्ट पर खिलाड़ियों के बीच इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया।