फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विधायक ने मंदिर में भेदभाव का लगाया आरोप, बोलीं- मंदिर प्रशासन ने उचित व्यवहार नहीं किया

लखनऊ के काकोरी कस्बे के शीतला मंदिर में बुधवार को शिलान्यास और भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जातिगत भेदभाव के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल ने मंदिर प्रशासन पर पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करने और उचित सम्मान न देने का आरोप लगाया। इसके बाद उनके बेटे विकास किशोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मंदिर प्रशासन पर सवाल उठाए। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। विधायक के प्रयास से पर्यटन विभाग ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 76 लाख रुपये मंजूर किए हैं। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष रोहित साहू, जिला कार्यालय मंत्री, मंडल अध्यक्ष विपिन राजपूत, सभासद प्रतिनिधि लवकुश यादव, मंदिर प्रबंधक रमाकांत गुप्ता और पुजारी शैलेंद्र बाजपेयी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें