फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विधानसभा मार्ग बंद होने से राजभवन मार्ग पर लगा लंबा जाम, वाहन चालक परेशान

15 अगस्त के आयोजन की तैयारियों के चलते विधानसभा मार्ग बंद किए जाने से शुक्रवार को यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। विधानसभा की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग के कारण हजरतगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को राजभवन मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया। इससे राजभवन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने का प्रयास करते नजर आए। स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा और तैयारियों के मद्देनजर विधानसभा मार्ग पर यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इसके चलते आसपास के मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की। मार्ग बंद होने से कार्यालय जाने वाले लोगों और अन्य राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें