कैसरबाग स्थित लेसा भवन में अमर उजाला की ओर से अमर उजाला विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें इलाके के उपभोक्ता सज्जाद हैदर, हुसैनाबाद अपनी बिजली संबंधित समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिजली का मीटर मई में लगा लेकिन पांच महीने हो गये है बिजली का बिल अभी तक नही आया है। इससे पहले कई बार बिजली विभाग के दफ्तर आ चुके है और ऑनलाइन कम से कम 40 बार कंपेलन कर चुके है। हर बार निस्तारण का मैसेज भेज कर समस्या का समाधान कर दिया जा रहा है। जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है।