जीसीआरजी मेमोरियल ट्रस्ट के विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित तेरहवीं गो कार्ट डिजाइन चैलेंज प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान हासिल किया है। खास बात ये है कि जिस कार से विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की उस कार को उन्होंने खुद से डिजाइन किया है। 60 किलोमीटर की स्पीड से चलने वाली इस कार को तैयार करने में करीब तीन लाख का खर्च आया है। ये जानकारी मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान संस्थान के उपनिदेशक अभिषेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद ये उपलब्धि छात्र खुर्शीद आलम, ललित मोहन, कमल जीत सिंह और राजन यादव ने हासिल की है। उन्होंने बताया कि बीते 20 से 24 फरवरी को ये प्रतियोगिता तमिलनाडू में हुई थी। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।