लखनऊ के नरही स्थित विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल में एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल और पढ़ाई की आवाजें सुनाई देने की तैयारी शुरू हो गई है। विद्यालय परिसर में इन दिनों साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। कक्षाओं, गलियारों और अन्य हिस्सों को व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सके।