फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विश्व धरोहर सप्ताह पर राइजिंग सन स्कूल में संस्कृतिपरक कार्यक्रम,150 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विश्व धरोहर सप्ताह के समापन और संविधान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय ने जेहटा माल रोड स्थित राइजिंग सन मिलेनियम स्कूल में संस्कृतिपरक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की। स्कूल में छायाचित्र प्रदर्शनी, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता और व्याख्यान के जरिए बच्चों को ऐतिहासिक धरोहर से जोड़ने का प्रयास किया गया। करीब 150 बच्चों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पहला स्थान अयंक कुमार, दूसरा हर्षिता पाल और तीसरा अंतरा वर्मा को मिला। कार्यक्रम में लगभग 600 बच्चे और शिक्षक शामिल हुए। सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने ‘हमारी धरोहर, हमारी पहचान’ विषय पर प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों को विरासत संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें