फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विश्व पर्यावरण दिवस पर 110 वार्डों में चला मेगा स्वच्छता अभियान

Akash Dwivedi Updated Fri, 05 Jun 2026 12:47 PM IST

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम लखनऊ की ओर से शहर के 110 वार्डों में मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ महापौर सुषमा खर्कवाल ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा और भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में श्रमदान कर किया। अभियान के तहत शहर की सड़कों, नालियों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई कराई गई। स्वच्छता कर्मियों और नगर निगम अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य में भाग लिया तथा लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित शहर के निर्माण में जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें