राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर बी ब्लॉक उजाला हॉस्पिटल के पीछे गेट तोड़ते हुवे तेज रफ्तार डाला पिकअप घर में घुसा। बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार डाला पिकअप अचानक बी ब्लॉक में स्थित शैलेन्द्र त्रिपाठी 2147 मकान के गेट में जा टकराया जिसकी वजह से गेट टूट गया और डाला पिकअप भी पूरी तरीके से आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। डाला चालक को गंभीर चोटें आई हैं।