सीतापुर रोड के भारत नगर में दीवार गिरने की घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आवाज के साथ दीवार गिरी और अंकित उसके नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल लेकर गए। लोगों का कहना है कि हादसा अचानक हुआ, जिससे संभलने का मौका नहीं मिला। हालांकि गंभीर चोटों के चलते अंकित की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।