फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: त्रिवेणी वन बना सफल वृक्षारोपण का उदाहरण, मुख्यमंत्री ने महर्षि चरक औषधि वन में किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर जहां एक ओर कई स्थानों पर पौधों के रखरखाव को लेकर सवाल उठते हैं, वहीं लखनऊ के त्रिवेणी वन ने सफल वृक्षारोपण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। वर्ष 2025 में अवध वन प्रभाग की कुकरैल रेंज में हजारों पौधे लगाए गए थे, जो आज भी सुरक्षित, हरे-भरे और अच्छी स्थिति में हैं। वन विभाग द्वारा पौधों की नियमित देखरेख, सिंचाई और संरक्षण के चलते अधिकांश पौधे तेजी से विकसित हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले वर्षों में ये पौधे बड़े छायादार वृक्षों का रूप लेकर पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को मजबूत करेंगे। इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी वन के सामने स्थित महर्षि चरक औषधि वन में पौधारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और औषधीय पौधों के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। वन विभाग के प्रयासों से त्रिवेणी वन क्षेत्र आज हरियाली का केंद्र बनता जा रहा है और यह संदेश दे रहा है कि पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें