भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला देखने पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैच समाप्त होने के बाद बाहर निकलते दर्शकों ने अपने अनुभव साझा किए। आगरा से आए क्रिकेट प्रशंसक राघव गुप्ता ने बताया कि वह विशेष रूप से अपने पसंदीदा खिलाड़ी रोहित शर्मा को देखने के लिए लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "हम रोहित शर्मा को देखने आए थे। टीम इंडिया की बल्लेबाजी देख ली है और अब हमें पूरा भरोसा है कि मैच भारत ही जीतेगा।" स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कई प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की झलक पाने और उन्हें खेलते देखने के लिए दूर-दूर से लखनऊ पहुंचे थे। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और स्टेडियम के बाहर भी भारतीय टीम के समर्थन में जमकर नारेबाजी होती रही।