फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तेज हवा से नीम का विशाल पेड़ गिरा, आवागमन बाधित, बड़ा हादसा टला

Akash Dwivedi Updated Sat, 13 Jun 2026 02:05 PM IST

सआदतगंज क्षेत्र में तेज हवाओं के चलते एक विशाल नीम का पेड़ धराशायी हो गया। घटना पत्थरकट्टा मस्जिद के निकट हुई, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ा एक चार पहिया ठेला उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और पेड़ हटाने के साथ-साथ प्रभावित बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि पेड़ की स्थिति को लेकर पहले भी लखनऊ नगर निगम में शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि शिकायतों पर पहले ध्यान दिया गया होता तो इस प्रकार की स्थिति से बचा जा सकता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें