फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : तहसील समाधान दिवस पर मोहनलालगंज में नारेबाजी करते भाकियू के लोग

आकाश द्विवेदी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:34 PM IST

खाद, पानी समेत तमाम मांगे पूरी न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसान तहसील समाधान दिवस मे पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। किसानो के हंगामे से तहसील समाधान दिवस बाधित हो गया और समाधान दिवस आए वादकारी व अधिकारी तहसील दिवस से बाहर चले गए। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस हंगामे की भेट चढ गया। आलू, मटर व टमाटर समेत अन्य फसलो की बुआई के लिए डीएपी खाद व पानी किसानो को नही मिल रहा है डीएपी खाद व पानी समेत अन्य मागो को लेकर भाकियू ने दस दिन पहले एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। भाकियू टिकेट गुट के जिला अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया कि इलाके मे डीएपी खाद सहकारी समितियो पर नही है, नहरो मे पानी नही है किसान परेशान है लेकिन किसानो की समस्याओ की ओर ध्यान न देने तहसील समाधान दिवस मे धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानो की समस्याओ के निराकरण न होने पर किसान अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें