फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तहसील समाधान दिवस में अधिवक्ता और एसडीएम के बीच नोकझोंक हंगामा

तहसील समाधान दिवस में शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब अपनी जमीन पर कथित कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे एक अधिवक्ता और एसडीएम के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद के चलते करीब आधे घंटे तक समाधान दिवस की कार्यवाही प्रभावित रही। बाद में तहसील प्रशासन के हस्तक्षेप और कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता विनय शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर एक प्लॉटिंग कंपनी ने कब्जा कर प्लॉटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने मामले में प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि इस पर एसडीएम ने उन्हें न्यायालय जाने की सलाह दी। इस दौरान अधिवक्ता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जब उनकी जमीन पर दबंग प्रॉपर्टी डीलर कब्जा कर रहे हैं तो प्रशासन की जिम्मेदारी कार्रवाई करने की है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो कुछ देर में तीखी नोकझोंक में बदल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील प्रशासन के नायब तहसीलदार ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद समाधान दिवस की कार्यवाही दोबारा शुरू हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही बार एसोसिएशन के महामंत्री अन्य अधिवक्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया। काफी देर तक तहसील परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। फिलहाल प्रशासन ने शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं अधिवक्ताओं ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें