इंदिरा नगर सेक्टर-17 स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष भृगुनाथ शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालु भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने मंदिर में भगवान शिव की आराधना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।