फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शादी से इनकार पर महिला के बेटे को ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 04 Aug 2026 08:11 PM IST

गुडंबा। इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद महिला पर शादी का दबाव बनाने और उसके 11 वर्षीय बेटे को अपने साथ ले जाने के आरोपी को मड़ियांव पुलिस और सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चुलम्भा से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सटरिंग लगाने का काम करता है। रामलीला मैदान, नौबस्ता निवासी महिला ने बताया था कि उनके पति रोजगार के सिलसिले में ओडिशा में रहते हैं। करीब चार माह पहले उनकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सीतापुर के प्रधान पुरवा निवासी अजय यादव से हुई थी। आरोप है कि अजय लगातार उन पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने फोन कर धमकी दी थी कि यदि शादी नहीं की तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। पीड़िता के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे उनका 11 वर्षीय बेटा कोचिंग से लौटने के बाद साइकिल चला रहा था। इसी दौरान अजय उसे अपने साथ ले गया। पास में किराये पर रहने वाली एक महिला ने भी आरोपी को बच्चे के साथ जाते हुए देखने की जानकारी दी थी। इसके बाद महिला ने बेटे की जान को खतरा बताते हुए मड़ियांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस और सर्विलांस टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया। टीम ने बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चुलम्भा से आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें