फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शीतला देवी मंदिर पहुंचे लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी

Akash Dwivedi Updated Fri, 21 Aug 2026 03:03 PM IST

काकोरी स्थित प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर में शुक्रवार को लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में जयकारे लगाने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में समाज से जुड़े मुद्दों और सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी। सूरज पासी ने कहा कि यदि राजनीतिक दल इस मुद्दे पर राजनीति करेंगे तो वह समाज की ढाल बनकर यहां खड़े हैं। उन्होंने कहा, “कोई मुझे यहां से भगाकर दिखाए।” उन्होंने समाज को बदनाम करने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर प्रसारित की जा रही आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट पर भी चिंता जताई। सूरज पासी ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल समाज के बीच गलत संदेश फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें