फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित, कैबिनेट मंत्री पहुंचे

लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 13वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत कर की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप शामिल हुए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने 13वें दीक्षांत समारोह की उपलब्धियों के साथ विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। समारोह में उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण के बीच विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें