फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिक्षा निदेशालय के गेट पर ही बिक रहा गुटखा-तंबाकू, 500 मीटर के नियम पर उठे सवाल

लखनऊ के पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय शिविर कार्यालय के गेट पर ही गुमटी में खुलेआम गुटखा और तंबाकू की बिक्री हो रही है। केंद्र सरकार की ओर से शिक्षण संस्थानों के 500 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के नियम लागू किए गए हैं। इसके बावजूद शिक्षा विभाग के कार्यालय के गेट पर ही इन उत्पादों की बिक्री होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियम लागू कराने की जिम्मेदारी जिन विभागों और अधिकारियों पर है, उन्हीं के कार्यालय के बाहर इस तरह तंबाकू उत्पादों की बिक्री होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि तंबाकू बिक्री पर रोक के नियम समय-समय पर सख्ती से लागू किए जाते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद निगरानी कमजोर पड़ जाती है और स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों से कार्यालय के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और नियमों का नियमित पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें