फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क में अचानक आई दरार बनी हादसे की वजह, क्रेन से ट्रक निकलवाकर कराया गया सुरक्षित

काकोरी के हरदोई रोड स्थित गोला कुआं के पास रविवार दोपहर को शारदा सहायक नहर की पटरी किनारे सड़क अचानक धंसने से मौरंग से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रक में सवार चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों को मामूली चोटें आईं।। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार मौरंग लदा ट्रक हरदोई रोड की ओर शारदा सहायक नहर की पटरी वाली सड़क पर अचानक दरार आने और सड़क का एक हिस्सा धंसने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन मशीन मंगवाकर पलटे हुए ट्रक को बाहर निकलवाया और उसे सुरक्षित खड़ा कराया। घायल चालक और परिचालक को पास के अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें