कोटवा गांव के रहने वाले सुमेंद्र शुक्ला (35) मंगलवार की सुबह बिस्तर पर मृत पाए गए। छोटे भाई अमित की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेजा है। परिवार की तरफ से दो लोगों पर शराब में जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है। प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले सुमेंद्र शुक्ला सोमवार रात डयूटी के बाद लगभग 11 बजे घर पहुचे तो वह बेहद शराब के नशे में थे। वह घर आते ही सो गए। भाई अमित शुक्ला ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी अंजलि ने उन्हें उठाने का प्रयास किया वह नहीं तो वह नही उठे। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में पुलिस को कोई शिकायत नही मिली है।शिकायत मिलती है तो जांचकर कार्यवाही की जाएगी।