NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जो सरकार परीक्षा नहीं करा सकती, वह देश कैसे चलाएगी।” राजपूत ने आरोप लगाया कि अब तक सिर्फ जांच की बात हो रही है, लेकिन दोषियों पर क्या कार्रवाई हुई और कौन पकड़ा गया, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था पर छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर हुआ है।