फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से मृत मजदूरों का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 09 May 2026 07:18 PM IST

माल । क्षेत्र के नबीपनाह गांव में बीते शुक्रवार सेप्टिक टैंक में सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से मृत मजदूर राजेश (26) और रिंकू (34) का शव शनिवार अपरान्ह गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया।दोनों मजदूरों के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा। मजदूर परिवार को मिली तीन तीन लाख की सहायता राशि मजदूर रिंकू की पत्नी रिंकी और राजेश की पत्नी सरोजनी ने बताया कि मकान मालिक रमेश सिंह के भतीजे मयंक सिंह ने तीन तीन लाख रुपये की सहायता राशि दी है। प्रसाशन की ओर से अभी कुछ नहीं दिया गया है।मौके पर नायब तहसीलदार अनिल कुमार ने दोनों परिवारों के परिजनों से मुलाकात कर सरकारी सहायता दिलाये जाने का आश्वासन दिया है। ,,,,,,,, पीएम रिपोर्ट के आधार पर सहायता के लिये शासन को भेजा जाएगा पत्र उपजिलाधिकारी अंकित मौर्य ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता राशि दिलाने के लिये शासन को पत्र भेजा जायेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें