लखनऊ के गोमतीनगर विशाल खंड स्थित विश्व हिंदू रक्षा परिषद कार्यालय से नारी शक्ति वंदन बिल का सदन में विरोध करने वाले सपा और कांग्रेस कार्यालय के घेराव के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय अपने समर्थकों के साथ निकले। जुलूस आगे बढ़ने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। बाद में संगठन पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद गोपाल राय और उनके समर्थक शांतिपूर्वक वापस लौट गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।