अमर उजाला और मुथूट फाइनेंस के संयुक्त तत्वाधान में सुनहरी सोच सीजन-4 के तहत 'श्रेष्ठ प्रधान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन ग्राम प्रधानों को पहचानना और सम्मानित करना है जिन्होंने अपने क्षेत्रों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार ने कार्यक्रम में शामिल लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि एक 'श्रेष्ठ प्रधान' अपनी दूरदर्शिता से गांव की तस्वीर बदल सकता है।कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला के 'श्रेष्ठ प्रधान' सम्मान पहल की सराहना की। इस तरह के मंचों से न केवल प्रधानों का उत्साहवर्धन होता है, बल्कि अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।