फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुल्तानपुर में नहाते समय नदी में डूबा युवक, नहीं लगा सुराग

राजेसुल्तानपुर के कम्हरिया घाट पर सरयू नदी में स्नान करने के दौरान डूबे युवक प्रियांशु उर्फ बॉबी गौतम का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। स्थानीय पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मंगलवार की शाम से ही युवक की तलाश का प्रयास कर रही हैं लेकिन अब तक हाथ खाली ही हैं। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के गढ़वल पंडित का पूरा गांव निवासी प्रियांशु उर्फ बॉबी गौतम (22) कम्हरिया घाट स्थित मंदिर पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में टेंट लगाने गए थे। दिन ढलने के बाद वह सरयू नदी में स्नान करने चले गए। गहरे पानी में डूब गए। बुधवार सुबह से ग्रामीण व परिजन घाट के किनारे डटे हुए हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि एसडीआरफ टीम डूबे युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें