फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सिलिंडर महंगा, खाने के दाम बढ़ाने की तैयारी में होटल संचालक

लखनऊ के राणा प्रताप मार्ग पर होटल संचालक महंगे हो रहे व्यावसायिक गैस सिलिंडर से परेशान हैं। होटल संचालक मनोज कुमार का कहना है कि सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर खाने की कीमतों पर पड़ेगा। फिलहाल पुराना सिलिंडर चल रहा है और नई दरों पर सप्लाई भी ठीक से नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि मजबूरी में अब खाने के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। भट्टी पर काम चलाना मुश्किल और समय लेने वाला है, इसलिए व्यावसायिक सिलेंडर लेना जरूरी है। इससे ग्राहकों पर भी महंगाई का असर पड़ेगा। वहीं, अशोक मार्ग शक्ति भवन के सामने ठेले पर घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग कर रहे दुकानदार मनोज कुमार ने कहा हमारे पास व्यावसायिक सिलेंडर था खत्म हो गया है तो इस घरेलू गैस सिलेंडर में 1 किलो गैस भरवा के लाए हैं जिससे अपना काम कर रहे हैं व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के बाद भी हम खाने-पीने की चीज का दम नहीं बढ़ाएंगे वही बगल के लगे ठेके पर भी घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा था पर उन्होंने बोलने से मना कर दिया कहीं ऐसा ना हो कि बोलने के बाद हम लोगों पर कार्रवाई न हो जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें