फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संगीतमय वातावरण में फैजुल्लागंज में निकाली गई श्रीराम दरबार संकीर्तन यात्रा

बाल महिला संगठन ने फैजुल्लागंज में भक्ति मय वातावरण में सैकड़ों लोगों के साथ श्रीराम दरबार संकीर्तन यात्रा निकाली। घैला रोड के महावीर लान से निकली यात्रा में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला व संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने विधिवत श्रीराम दरबार का पूजन किया। जुड़वा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर होते हुए परागी मंदिर तक निकली संकीर्तन यात्रा में सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। संकीर्तन यात्रा के दौरान अखिलेश अवस्थी, दलजीत कौर व वर्षा शुक्ला ने राम तेरे भी है राम मेरे भी हैं , राम हम सब की सांसों की माला में है भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश पांडेय ने संकीर्तन यात्रा में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें