फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम योगी बोले- काकोरी कांड को डकैती कहकर महान क्रांतिकारियों का अपमान किया गया

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में रविवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के क्रांतिकारियों का एक ही उद्देश्य था भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराना। उन्होंने कहा कि जिन वीर क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि काकोरी कांड कोई डकैती नहीं थी बल्कि हमारे महान क्रांतिकारियों का एक ही उद्देश्य था कि देश को आजादी मिले और अंग्रेजों को देश से भगाया जाए। अंग्रेजों ने इसे डकैती कहा। दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद कांग्रेस के हाथ में सत्ता आई तो उन्होंने भी इसे डकैती कहा जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे काकोरी ट्रेन एक्शन नाम देकर हमारे देश के महान क्रांतिकारियों को सम्मान दिया। मुख्यमंत्री योगी काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके पहले 1922 में हुए चौरीचौरा कांड से भी कांग्रेस ने मुंह मोड़ लिया और आजादी का आंदोलन स्थगित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें