फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएम दौरे से पहले कुकरैल मार्ग पर लगाए गए ग्रीन कर्टन, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Akash Dwivedi Updated Fri, 05 Jun 2026 01:56 PM IST

लखनऊ के कुकरैल पिकनिक स्पॉट रोड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पौधारोपण कार्यक्रम से पहले ग्रीन कर्टन लगाए जाने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मार्ग के किनारे फैली गंदगी और कूड़े को छिपाने के लिए यह व्यवस्था की गई थी। बताया जा रहा है कि जिस मार्ग से मुख्यमंत्री को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना था, वहां जंगल क्षेत्र और सड़क किनारे ग्रीन कर्टन लगाए गए ताकि आसपास की अव्यवस्था और कूड़ा दिखाई न दे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से सफाई की समस्या बनी हुई है और अक्सर कूड़े के ढेर पड़े रहते हैं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद इन ग्रीन कर्टनों को हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सफाई व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्थायी तौर पर गंदगी छिपाने के बजाय स्थायी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र हमेशा स्वच्छ बना रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें