लखनऊ में सीएम ग्रिड योजना के तहत पार्क रोड पर बनी सड़क से नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े ठेले और अस्थायी कब्जों को हटाया गया, जिससे यातायात सुचारु करने का प्रयास किया गया। कार्रवाई के समय कई ठेला संचालक अपने ठेले कसमंडा हाउस परिसर के अंदर ले जाते नजर आए। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क को व्यवस्थित रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।