शहर के रिफॉर्म क्लब में शनिवार से तीन दिनों तक आध्यात्म की गंगा बहेगी। मानस संत सम्मेलन की तैयारी पूरी हो गई है। शुक्रवार को संत सम्मेलन की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष स्वामी ज्योतिर्मयानंद ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मानस संत सम्मेलन सात मार्च से नौ मार्च रिफॉर्म क्लब में होगा। समिति के महामंत्री मंटू शुक्ला ने बताया कि संत सम्मेलन की अध्यक्षता चित्रकूट, मध्य प्रदेश के जगद्गुरु श्रीरामस्वारूपाचार्य महाराज करेंगे। पूज्य 108 श्री स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज, बड़ामठ डलमऊ, आस्था दुबे जबलपुर, यज्ञेश मिश्र चित्रकूट, आचार्य मधुसूदन शास्त्री अयोध्या, नरेश चंद्र शास्त्री उन्नाव भुक्ति की गंगा बहाने के लिए आएंगे। उन्होंने बताया कि मंच का संचालन प्रतापगढ़ के डॉ. अंबिकेश त्रिपाठी करेंगे। संत सम्मेलन के पूर्व शुक्रवार को कथा स्थल पर भूमि पूजन व ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ।