सीएम योगी ने कहा, भारत माता के महान सपूत, महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के उन सपनों का वह भारत जिसमे अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के जीवन मे एक नया परिवर्तन होता दिखाई देता है। पिछले 11 वर्ष में 25 करोड़ लोग, गरीबी रेखा से ऊपर उठकर सामान्य नागरिक के रूप में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने वाले और श्रद्धेय अटल जी के सुशासन को मूर्तरूप देने वाले, इन तीनों महापुरुषों की विरासत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के रूप में सजाने वाले आधुनिक भारत के शिल्पकार एक भारत श्रेष्ठ भारत के स्वप्नदृष्टा आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आगमन इस लखनऊ की धरा पर हुआ है।