लखनऊ जू स्थित राज्य संग्रहालय में संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर प्रश्नोत्तरी, छाया चित्र और चित्रकला प्रतियोगिताओं का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संजय कुमार बिस्वाल ने विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए और युवाओं से सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को इतिहास, संस्कृति और विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।