फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण, दीर्घायु की कामना

Akash Dwivedi Updated Fri, 10 Jul 2026 07:14 PM IST

भारत सरकार के रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर शुक्रवार को एलडीए कॉलोनी स्थित आदर्श कुष्ठ आश्रम में 200 लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन सदर लखनऊ व्यापार मंडल और खालसा चौक सेवा समिति ने किया। इस अवसर पर आश्रम के निवासियों ने राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल सार्वजनिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने राजनाथ सिंह के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें