फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार को मारी टक्कर, तीन घायल, चालक समेत युवक हिरासत में

मोहनलालगंज कस्बे के मौरावा मोड़ के पास सोमवार देर रात एक बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ने एक ऑटो, केला ठेला समेत आसपास रखे अन्य सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया, जबकि घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ गई। हादसे के समय लोग गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। हादसे में राम लली (60), दीपक (30) और हरिराम (65) घायल हो गए। हरिराम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि दीपक केला ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाते हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। आरोप है कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लिया और कार सवार युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें